गढ़वा, अप्रैल 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनन्य मित्तल ने रविवार को गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान उपायुक्त दिनेश यादव ने उन्हें प्रभार सौंप पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पदभार ग्रहण के उपरांत उपायुक्त अनन्य ने कहा कि गढ़वा के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील व जनोन्मुखी बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- कमलेश मेहता बनाए गए विधायक प्रतिनिधि साथ ही, शिक्षा, स्वास्थ्य, आध...