अनन्य पंडित ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा में विद्यालय में किया टॉप
सहारनपुर, जुलाई 20 -- सहारनपुर। सीबीएसई हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा के घोषित परिणाम में वेदांतिक इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अनन्य पंडित ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अनन्य ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 100, हिंदी व सोशल साइंस में 97 तथा स्टैंडर्ड मैथेमेटिक्स में 95 अंक प्राप्त किए। पहली परीक्षा में हिंदी और गणित में अपेक्षित अंक नहीं मिलने पर उन्होंने अपने पिता की सलाह पर दोनों विषयों की दोबारा परीक्षा दी, जिसके बाद उनका परिणाम बेहतर रहा। अनन्य के पिता मनोज कुमार पंडित जिला उपभोक्ता न्यायालय बिजनौर में मजिस्ट्रेट हैं, जबकि माता ज्योति शर्मा इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका हैं। अनन्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, विद्यालय की प्रधानाचार्य सुधा शर्मा तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.