अनन्या मलिक का एसजीएफआई के लिए चयन, विद्यालय में खुशी
शामली, अक्टूबर 1 -- शामली। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं ने अखिल भारतीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा सात की छात्रा अनन्या मलिक का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए हुआ है। आदित्य प्रकाश टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, रांची झारखंड में 23 से 27 सितंबर तक आयोजित अखिल भारतीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जूडो प्रतियोगिता में अनन्या मलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। पलक चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक तथा राधिका चौहान ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: अग्रसेन कन्या की छात्राओं ने खेल एवं कला प्रतियोगिताओं में लहराया पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.