गाज़ियाबाद, मई 25 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित एसओएफ ओलंपियाड परीक्षा 2025-26 में गाजियाबाद के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। गुरुकुल-द स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा अनन्या तिवारी ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड तथा सेंट टेरेसा स्कूल, इंदिरापुरम के 11वीं के छात्र ध्रुव शर्मा ने इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड (आईसीओ) में अंतरराष्ट्रीय रैंक दो प्राप्त कर सिल्वर मेडल एवं सर्टिफिकेट ऑफ आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस हासिल किया। दोनों छात्रों को रविवार को दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश विजय बिश्नोई रहे। फाउंडेशन के संस्थापक महाबीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष के ओलंपियाड में 72 देशों के लाखों छात्रों ने भाग लिया, जिसमें गाजियाबाद के 55 हजार ...