कौशाम्बी, जून 6 -- अनधिकृत रूप से सड़कों पर फर्राटे भर रहीं बसों की अब खैर नहीं होगी। परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश में ऐसी बसों के खिलाफ अभियान छेड़ने का खाका तैयार कर लिया है। कौशाम्बी में इसके पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शनिवार को पीटीओ ने मानक अनुरूप सीटें नहीं मिलने पर दो एसी बसों का चालान कर दिया। पीटीओ डॉ. संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि परिवहन आयुक्त एवं उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र कानपुर तथा संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रयागराज के आदेश पर अनधिकृत रूप से संचालित बसों के खिलाफ अभियान नौ से 11 जून तक चलाया जाना है। यह भी पढ़ें- सभी एक्सप्रेसवे पर तीन दिन 24 घंटे निजी बसों की जांच होगी पूरे प्रदेश में एक साथ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान खासकर एसी बसों की जांच की जाएगी। क्योंकि, गर्मी के कारण एसी (एयर कंडीशनर) बसों में आग आदि...