नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, व.सं.। एमसीडी की शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष और नजफगढ़ वार्ड से पार्षद अमित खरखड़ी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर अनधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए फंड जारी करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों के लिए तय फंड को पार्षदों को दिल्ली सरकार की ओर से जारी किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकार ने इस फंड को चार से पांच वर्षों से जारी नहीं किया। उन्होंने नजफगढ़ में गीतांजलि एन्क्लेव कॉलोनी में हर वर्ष होने वाली जलभराव की समस्या को भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.