प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए यूपी बोर्ड की कक्षा नौ से 12 तक में चलने वाली 36 विषयों की 70 एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के साथ ही हिन्दी, संस्कृत एवं उर्दू की 12 पुस्तकें फरवरी के पहले सप्ताह तक सभी जिलों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सख्त चेतावनी दी है कि अधिकृत प्रकाशकों के अलावा अन्य पाठ्यपुस्तकों से पढ़ाई नहीं होगी। कोई भी स्कूल छात्र-छात्राओं को अधिक मूल्य, अनधिकृत पाठ्यपुस्तकों या गाइड बुक आदि खरीदने या पढ़ने के लिए बाध्य करता है तो पांच लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा निश्चित समयावधि के लिए स्कूल की मान्यता का निलम्बन या मान्यता की वापसी या फिर अन्य दंड का प्रावधान है। यूपी बोर्ड के पास इन किताबों का कॉपी...