गढ़वा, अप्रैल 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल ने गुरुवार को श्री बंशीधरनगर का औचक निरीक्षण कर नगर पंचायत कार्यालय, प्रखंड व अंचल कार्यालय के अलावा अनुमंडल कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पारदर्शिता बढ़ाने और जनसेवाओं में गति लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय से की गई। वहां सभी कर्मी उपस्थित पाए गए। वहीं उपायुक्त के आने की सूचना होने के बावजूद कार्यपालक पदाधिकारी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले। उपायुक्त ने उस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने नए कार्यालय भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। अंचल अधिकारी द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.