नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्मार्ट मीटर निगेटिव बैलेंस पर बिजली कनेक्शन कट जाने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना कोई पूर्व सूचना के उनके कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर अलीगढ़ शहर से भाजपा विधायक मुक्ता राजा ने सोमवार को ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें और ऊर्जा मंत्री को लिखी चिट्ठी उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की है। चिट्ठी में उन्होंने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इसमें उन्होंने यहां तक लिख दिया है- नगरवासी विद्युत उपखंडों पर जाकर, हमारे कार्यालय आकर और समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित कराकर स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं। जिस प्रकार आमजन का आक्रोश लावा बनकर फूट रहा है, उसे देख प्रतीत होता है कि अगर उक्त का कोई त्वरित समाधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.