लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- शहर में महिलाओं की सुविधा के लिये नगर पालिका ने पिंक शौचालय बनाए गए हैं, जिससे महिलाओं को शौचालय की समस्या का सामना न करना पड़े। लेकिन शहर की आबादी और रोजाना बाहर निकलने वाली महिलाओं की संख्या को देखते हुए इनकी संख्या कम पड़ रही हैं। पिंक शौचालयों की स्थिति और व्यवस्था भी अनदेखी के शिकार हैं। इनके खुलने का समय तय नहीं है। शहर में फिलहाल दो पिंक शौचालय हैं। इनमें एक रेलवे स्टेशन रोड पर संकटा देवी पुलिस चौकी के पास स्थित है, जबकि दूसरा कृष्णा टाकीज के पास बनाया गया है। पड़ताल के दौरान दोनों पिंक शौचालय खुले मिले। दोनों स्थानों पर एक-एक कर्मचारी भी तैनात मिला, जो शौचालय की देखरेख और साफ-सफाई की जिम्मेदारी निभा रहा था। पर यह हाल रोज का नहीं होता। बाजार जाने वाली महिलाओं का कहना है कि सुबह बाजार खुलने के समय तक ये टायलेट न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.