घाटशिला, अप्रैल 14 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड की भदुआ पंचायत के युक्तिडीह मोड़ से लेकर पुनगोड़ा गांव तक जाने वाली सड़क बदहाल है। यह सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि यहां सड़क कम और बड़े-बड़े नुकीले पत्थर ज्यादा नजर आते हैं। इसके कारण कई बार लोग गिरकर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके, सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। पहाड़ से सटे इस क्षेत्र में इस सड़क का निर्माण वर्ष 2003-04 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 23 लाख रुपये की लागत से पांच किलोमीटर लंबी सड़क के रूप में किया गया था। लेकिन देखरेख के अभाव और संवेदक (ठेकेदार) की लापरवाही के कारण यह सड़क तीन-चार वर्षों में ही टूटकर बिखर गई। यह भी पढ़ें- वन भूमि होने के पेंच में नहीं हो रहा सड़क का निर्माण,स्कूली बच्चों से ले ग्रामीण तक हो रहे हैं परेशान सड़क पर किया...