बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- अनदेखी : शेखड़ा बिगहा गांव में नहीं है स्कूल पास के दूसरे गांव के स्कूल में पढ़ाई करने जाते हैं नौनिहाल वरीय अधिकारियों से गुहार के बाद भी नहीं हुई सार्थक पहल सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की मलावां पंचायत के शेखड़ा बिगहा गांव में प्राथमिक स्कूल नहीं है। यहां के नौनिहालों को पढ़ाई के लिए पास के दूसरे गांव के स्कूल में जाना पड़ रहा है। बारिश व गर्मी के दिनों में मौसम खराब रहने के कारण नौनिहाल स्कूल जाने से वंचित रह जाते हैं। कुछ बच्चे आधा किलोमीटर दूर छोटी मलावां में तो कुछ शेखड़ा में पढ़ाई करने जाते हैं। जबकि, यहां की आबादी एक हजार से अधिक है। ग्रामीण मिंतु चौहान, धर्मेंद्र चौहान, किशोरी चौहान, वृजराज चौहान ने बताया कि गांव में स्कूल बनाने के लिए डीएम से लेकर सीएम तक को आवेदन दिया गया है। परंतु, अब तक इस दिशा में कोई पहल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.