बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- अनदेखी : 32 साल बाद भी चेवाड़ा प्रखंड का नहीं बना अपना भवन मनरेगा भवन में चल रहा प्रखंड कार्यालय, जगह की कमी से कर्मी परेशान अपना भवन बनाने के लिए कई बार हुईं घोषणाएं, अबतक काम अधूरा फोटो चेवाड़ा भवन : मनरेगा भवन, जिसमें चलता है चेवाड़ा का प्रखंड कार्यालय। चेवाड़ा, निज संवाददाता। चेवाड़ा को प्रखंड का दर्जा मिले 32 साल हो चुका है। विडंबना यह कि अबतक प्रखंड कार्यालय का अपना भवन नहीं बना है। प्रखंड कार्यालय वर्तमान में मनरेगा भवन में चल रहा है। परेशानी मनरेगाकर्मियों को उठानी पड़ रही है। 1994 में चेवाड़ा को प्रखंड का दर्जा मिला था। यहां के पहले बीडीओ के रुप में अशौक कुमार बने थे। उस समय प्रखंड कार्यालय आम्बेडकर भवन में चलता था। फिलहाल यह भवन मिटिंग हॉल बना हुआ है। बाद में 30 लाख की लागत से मनरेगा भवन का निर्माण किया गया तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.