मधुबनी, मार्च 16 -- मधुबनी । मधुबनी शहर का बी एन झा मोहल्ला इन दिनों बदहाल बुनियादी सुविधाओं की समस्या से जूझ रहा है। जलजमाव, नियमित सफाई का अभाव, नाला निर्माण नहीं होना और पेयजल संकट जैसी कई गंभीर समस्याएं यहां के लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन चुकी हैं। वर्षों से इन समस्याओं का सामना कर रहे मोहल्ले के करीब पांच सौ परिवार अब खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को शिकायत देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।मोहल्ले की सबसे बड़ी समस्या जलनिकासी की उचित व्यवस्था का अभाव है। थोड़ी सी भी बारिश होने पर यहां की सड़कों पर पानी भर जाता है और कच्ची तथा जर्जर सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। ऐसे में लोगों के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कई जगहों पर पानी कई दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.