बिहारशरीफ, मई 8 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव: अनदेखी: आवंटन के पेंच में फंसी मिनी मिट्टी जांच लैब योजना फाइलों में दफन हो गये शिक्षित युवाओं के रोजगार का सपना नालंदा के 18 प्रखंडों में खुलनी थी प्रयोगशालाएं, सौ फीसद अनुदान पर मिलना था डेढ़ लाख रुपया कड़ी शर्तों के बाद 8 युवाओं का हुआ था चयन, पैसा न मिलने के कारण फाइलों में गुम हुई योजना 10वीं पास 18 से 27 साल के युवाओं को लैब संचालन व मृदा कार्ड बनाने का दिया जाना था मौका फोटो मिट्टी : जिला का मिट्टी जांच केंद्र, जहां नमूनों की जांच कर बनता है मृदा कार्ड। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। किसानों की सहूलियत और शिक्षित बेरोजगार युवाओं को घर बैठे रोजगार देने की योजना आवंटन के पेंच में फंसकर फाइलों में गुट हो गयी है। गिरियक और नगरनौसा को छोड़कर जिले के 18 प्रखंडों में मिनी मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं ...