लखनऊ, अप्रैल 27 -- एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज में प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर निधि सिद्धार्थ की अगुवाई में साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रोफेसर निधि सिद्धार्थ ने बताया कि छात्राओं ने अपने पोस्टर के जरिए प्रदर्शित किया कि किसी अनजान लिंक को शेयर ना करें। किसी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी, आधार नंबर इत्यादि न बताएं। अपने बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी किसी के साथ साझा न करें। निर्णायक मंडल में डॉ. कीर्ति गौड़ और डॉ. वैशाली अवस्थी रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु सक्सेना, द्वितीय अंशिका सिंह, तृतीय स्थान प्रिया रावत को मिला। प्राचार्य प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया। यह भी पढ़ें- सावधान! डिजिटल जनगणना के नाम पर डाटा चोरी कर सकते हैं साइबर ठग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.