चाईबासा, फरवरी 12 -- चाईबासा, संवाददाता। आरबीआई के दिशा-निर्देश के तहत पिल्लाई हाल मैदान में वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 13 फरवरी तक चलने वाले साक्षरता कार्यक्रम में जिले के विभिन्न बैंकों द्वारा स्थल पर स्टाल के माध्यम से ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाव सहित धोखाधड़ी से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में आरबीआई के सहायक प्रबंधक रंजीत शर्मा तथा अग्रणी जिला प्रबंधक विष्णु जी ने उपस्थित ग्राहकों को बताया कि अनजान लिंक या मैसेज पर कभी क्लिक न करें। खासकर अगर वे इनाम या पैसे का लालच दें। मजबूत पासवर्ड बनाएं, नियमित बदलें और हर अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखें। ओटीपी, पिन, बैंक डिटेल्स या आधार जैसी संवेदनशील जानकारी कभी शेयर न करें, चाहे कॉल बैंक या सरकारी अधिकारी का ही क्यों न हो। मोबाइल और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.