अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें
वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन निवेश के बढ़ते वित्तीय साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। लहरतारा स्थित डीआरएम दफ्तर में सोमवार को कार्यशाला में डीआरएम आशीष जैन एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार की मौजूदगी विशेषज्ञों ने जानकारियां दीं। सेबी के रीजनल डायरेक्टर (नॉर्थ) विजयन्त वर्मा ने कहा कि किसी भी अनजान लिंक, संदिग्ध फोन कॉल, मैसेज अथवा फर्जी निवेश प्रस्ताव पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ओटीपी, यूपीआई, पिन, पासवर्ड एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करनी चाहिए। डीआरएम ने कहा कि भविष्य की आवश्यकता के अनुरूप वित्तीय टूल्स का उपयोग करने से पहले उसकी पूरी जानकारी करने के बाद ही इन्वेस्ट करें। यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज में वित्तीय साक्षरता व साइबर फ्रॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.