अनचाहे हादसे को दावत दे रहा सड़क किनारे रखा ट्रांसफॉर्मर
कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- सरसवा ब्लॉक के कुम्हियावा बाजार में सड़क किनारे रखा ट्रांसफार्मर अनचाहे हादसे को दावत दे रहा है। मामले की शिकायत कई बार ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जेई से किया पर सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में सड़क किनारे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कुम्हियावा बाजार स्थित राम वन गमन मार्ग के किनारे बगैर सुरक्षा सपोर्ट के जमीन पर खुले में रखा ट्रांसफार्मर हादसे को दावत दे रहा है। बाजार के लोगों में इसे लेकर अनहोनी की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा मार्ग से 24 घंटे में लगभग 500 बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इससे वाहनों के ट्रांसफार्मर की जद में आने का खतरा रहता है। ऐसा हुआ तो कभी भी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं छुट्टा मवेशियों भी विद्युत हादसे का शिकार हो सकतें हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत कई बार स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.