अनचाहे स्पर्श के प्रति जागरूक की गईं बेटियां
कौशाम्बी, जून 22 -- मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत सोमवार को भी जिले भर में व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान बहू-बेटियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। खासकर बच्चियों को अनचाहे स्पर्श के प्रति जागरूक किया गया। आधी आबादी को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित है। कोई भी जरुरत पड़ने पर इस डेस्क पर बेझिझक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। तीन नए आपराधिक कानून आदि के बारे में भी बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.