नई दिल्ली, अगस्त 23 -- चेहरे पर उगे अनचाहे बालों को हटाने का क्रेज दिन पर दिन लड़कियों में बढ़ता ही जा रहा है। थ्रेडिंग, वैक्सिंग और रेजर से आगे बढ़कर काफी सारी लड़कियां लेजर ट्रीटमेंट का सहारा लेना चाहती हैं। उन्हें लगता है कि लेजर हेयर ट्रीटमेंट से चेहरे के सारे बाल हट जाएंगे। लेकिन कई बार वो इनसे जुड़ी अधूरी जानकारी रखती हैं। जिसकी वजह से ट्रीटमेंट शुरू होने के बाद उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। चेहरे पर उग रहे बालों के लिए कई कारण जिम्मेदार होता है। कई बार ये जेनेटिक समस्या होती है कि उन्हें नॉर्मल लड़कियों से ज्यादा फेशियल हेयर होते हैं तो वहीं कई बार हार्मोनल डिस्टर्बेंस की वजह से चेहरे पर ज्यादा बाल उग जाते हैं। ऐसे में जो भी लड़कियां लेजर हेयर रिमूवल ट्रीटमेंट करवाना चाहती हैं वो इन 5 बातों को जरूर जान लेंलेजर हेयर ट्...