अनगड़ा में 42 लाभुकों के बीच बत्तख चूजा का वितरण
रांची, मई 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शनिवार को अनगड़ा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के 42 चयनित किसानों के बीच बत्तख चूजों का वितरण किया गया। वितरण अनगड़ा, राजाडेरा, गेतलसूद, नवागढ़, हेसातु, हेसल और बोंगईबेड़ा पंचायतों में किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आशीष मुंडा ने कहा कि बत्तख पालन कम लागत में अधिक आय देने वाला लाभकारी व्यवसाय है। मौके पर बीएचओ डॉ. पियूष कुमार सिंह, सहायक रंजन नायक सहित अन्य पदाधिकारी और लाभुक किसान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.