रांची, जून 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। हेसल पंचायत भवन में मंगलवार को दिव्यांगों के लिए विशेष डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम शुरू किया गया। उषा मार्टिन फाउंडेशन और अगधबोध फाउंडेशन के सहयोग से चल रहे तीन माह के कंप्यूटर प्रशिक्षण में 25 दिव्यांगजनों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में थाना प्रभारी गौतम रजवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह पहल दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और उनके साथ किसी भी तरह का भेदभाव या अत्याचार स्वीकार्य नहीं है। उषा मार्टिन फाउंडेशन के प्रमुख डॉ मयंक मुरारी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसे सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों को जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। मौके पर जनप्रतिनिधि और स्थानीय प्रतिनिधि...