रांची, अप्रैल 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। खिजरी विधायक राजेश कच्छप के अनुशंसा पर बुधवार को विधायक की पत्नी रिया तिर्की ने तीन योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें बोंगईबेड़ा मुंडा टोली में 400 फीट पीसीसी, सिरका बागान टोली में अनाबद्ध योजना अन्तर्गत 700 फीट पीसीसी एवं इसी गांव में 250 फीट पेबर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है। सभी योजनाओं का निर्माण विधायक मद से किया जाएगा। रिया तिर्की ने कहा कि सड़क कार्य की गुणवत्ता मजबूत हो, इसके लिए ग्रामीण समय अनुसार इसकी निगरानी करेंगे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, विधानसभा सह प्रभारी राजेन्द्र मुंडा, अजय उरांव, खुदिया कच्छप, शिवदास गोस्वामी, रेज़ाक अंसारी, योगेन्द्र बेदिया, साकिर अंसारी, छोटेलाल महतो, संजय नायक, अजय करमाली, सरिता देवी,...