रांची, जून 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के समीप विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय सरना समिति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि धरती आबा का आत्मनिर्भरता, संघर्ष और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश आज भी प्रासंगिक है। मौके पर प्रमुख दीपा उरांव, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, राजेंद्र शाही मुंडा, मुखिया सीमा देवी, पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, आशीष मुंडा समेत कई लोग उपस्थित थे। इधर, आजसू कार्यकर्ताओं ने भी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को ...