रांची, फरवरी 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत कांशीडीह जोड़ी महुआ निवासी 22 वर्षीय विकास उरांव ने शनिवार की रात अपने घर के पास फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने रविवार को उसके शव को साड़ी के फंदे के सहारे पेड़ पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया जाता है कि विकास ने दो वर्ष पहले एक युवती से प्रेम विवाह किया था उसका एक बच्चा भी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.