रांची, मार्च 16 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। बीसा पंचायत के नयाटोली में पीसीसी पथ निर्माण को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों के विरोध के कारण तीन दिनों से पीसीसी पथ निर्माण बंद है। राज्यसभा सदस्य डॉ प्रदीप वर्मा की निधि से बीसा नयाटोली में करीब 600 फीट पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा था। राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि के रूप में जैलेंद्र कुमार भी मौके पर उपस्थित थे। शुक्रवार को पथ निर्माण कार्य शुरू हुआ तो गांव के मेघनाथ बेदिया, विपता बेदिया, संजय लोहरा, छत्रपति बेदिवा, अशोक बेदिया आदि ने वनभूमि में पथ निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए काम बंद करा दिया। जानकारी मिलते ही मामले की जांच करने अनगड़ा के प्रभारी वनपाल नितीन कुमार गुप्ता पहुंचे। जांच में पाया कि पथ का निर्माण वनभूमि में नहीं हो रहा। छत्रपति बेदिया ने बताया कि पहले से बनी कच्ची पथ की मिट्टी को का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.