रांची, मार्च 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-मुरी मार्ग के चमघटी में रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज ढलान और तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हुए ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिल्ली थाना क्षेत्र के कुलसूद नावाडीह निवासी 35 वर्षीय प्रभात चन्द्र महतो और 25 वर्षीय अनिल महतो के रूप में हुई है। दोनों पेशे से राजमिस्त्री थे और काम करने के लिए बाइक से रांची जा रहे थे। इसी दौरान अनगड़ा से बंगाल की ओर जा रहा गेहूं लदा ट्रक चमघटी के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। वहीं ट्रक का अगला दायां चक्का टूटकर अलग जा गिरा और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा धंसा। घटना के बाद चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.