रांची, नवम्बर 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रेबीज बीमारी से बचाव के लिए गुरुवार को अनगड़ा प्रखंड में विशेष एंटी-रेबीज ड्राइव अभियान चलाया गया। यह पहल राजाडेरा स्थित एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा की गई। इसके तहत, रांची-मुरी मार्ग, अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग, जोन्हा चौक और गोंदलीपोखर चौक के आसपास के इलाकों से करीब 50 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया और उन्हें रेबीज का इंजेक्शन दिया गया। ट्रस्ट की सचिव सोनाली मजूमदार और सौमेन मजूमदार ने जानकारी दी कि टीकाकरण के बाद सभी कुत्तों को उनके मूल स्थान पर छोड़ दिया गया, ताकि वे अपने परिवेश में लौट सकें। सौमेन मजूमदार ने इस बात पर जोर दिया कि रेबीज की बीमारी से सुरक्षा के लिए जानवरों के टीकाकरण के साथ-साथ मनुष्यों का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अनगड़ा को रेबीज मुक्त बनाने के लिए इस तरह का ड्राइव नियमित रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.