रांची, फरवरी 25 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जिला उद्यान विकास योजना के तहत हेसातू पंचायत सचिवालय में ओल और सब्जियों के बीज का वितरण किया गया। बीज का वितरण हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया और हेसातु मुखिया अनिता बारला ने किया। प्रखंड की दो पंचायतों हेसातू के 19 और हरातू के 27 किसानों के बीच ओल बीज और छह किसानों के बीच सब्जियों के बीज बांटे गए। उद्यान मित्र दूतीलाल बेदिया ने कहा कि इसके बाद कुच्चू, टाटी और अन्य पंचायतों के किसानों के बीच बीज वितरण किया जाएगा। मौके पर किशोर बेदिया, अनिकेत बेदिया और दुति बेदिया आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.