रांची, मार्च 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा स्थित मास कृषि प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को 45 दिवसीय एग्री क्लिनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीआरआई के राज्य निदेशक अशोक कुमार उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण में राष्ट्रीय कृषि प्रबंध संस्थान हैदराबाद और नाबार्ड का सहयोग रहा। मास के सचिव विजय भरत ने विषय प्रवेश कराया। निदेशक अशोक कुमार ने प्रशिक्षित युवक-युवतियों को कृषि आधारित व्यवसाय से जुड़कर झारखंड के विकास में योगदान देने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। आईडीबीआई के पूर्व उपमहाप्रबंधक संजय कुमार ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में संस्था के मदन क...