रांची, जनवरी 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हेसल-बाहया रोड पर हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना रविवार की शाम लगभग चार बजे। मृतक 24 वर्षीय युवक अजीत उरांव बाहया गांव का निवासी था। बताया जाता है कि अजीत अपनी भाभी को हेसल चौक पर छोड़कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गेल कार्यालय के पास मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी शव कई टुकड़ों में बिखर गया था। घटना के बाद आक्रोशित परिजन पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे थे। बाद में भाजपा नेता अजय सिंह भोक्ता, कृष्णा करमाली और अनगड़ा पुलिस के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। दुर्घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.