रांची, जून 12 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड की हरातू पंचायत के आगरटोली स्थित हनुमान मंदिर का दूसरा वार्षिकोत्सव तीन दिनी धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन, पूर्णाहुति, नगर भ्रमण और शाम में भंडारा किया गया। अखंड हरिकीर्तन में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार और विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा थे। वहीं पं. ईश्वरचन्द्र दास गोस्वामी और दिगंबर दास गोस्वामी ने कार्यक्रम संपन्न कराया। इससे पूर्व आयोजन समिति ने अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम सफल बनाने में अध्यक्ष नागेश्वर महतो, सचिव संजय करमाली, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, चंदन मुंडा, उपाध्यक्ष हरिकिशुन महतो, मुख्य संरक्षक तीरथनाथ महतो, धनकिशोर महतो (डीके महतो), हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया, सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.