रांची, दिसम्बर 23 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा अंचल कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में सीओ राजू कमल ने 122 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इनमें दाखिल-खारिज के 16, आंदोलनकारी प्रमाण पत्र के पांच, आवासीय प्रमाण पत्र के 30, जाति प्रमाण पत्र के 22 और आय प्रमाण पत्र के 35 आवेदन शामिल हैं। इसके अलावा पंजी-2 में सुधार के पांच, भूमि परमिशन के तीन, पारिवारिक सदस्यता के दो और भूमि संरक्षण के चार आवेदनों का निपटारा किया गया। जनता दरबार के माध्यम से अंचल स्तरीय समस्याओं के समाधान होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.