रांची, फरवरी 25 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा की एनएसएस इकाई द्वारा हेसल गांव में दो दिनी सामुदायिक विकास कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। इसका उद्देश्य ग्रामवासियों को डिजिटल जागरुकता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इस आयोजन में प्रशिक्षुओं ने प्रभातफेरी और नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया। इसके बाद प्रशिक्षुओं ने घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य किया। कार्यक्रम का निर्देशन कॉलेज की एनएसएस पदाधिकारी चुमकी राय और व्याख्याता हीरालाल यादव ने किया। कार्यक्रम में सत्र 2025-27 प्रथम और सत्र 2024-26 द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.