अनगड़ा में सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत
रांची, जून 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र के बैजनाथटांड़ गांव में रविवार रात विषैले करैत सांप के डंसने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। मृतकों में 45 वर्षीय सुधीर महतो और उनका 14 वर्षीय पुत्र रितेश महतो शामिल हैं। दोनों को रात में सोने के दौरान सांप ने डंस लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन पहले उन्हें झाड़-फूंक के लिए ले गए, जिसके कारण इलाज में देरी हुई। बाद में रिम्स ले जाने के दौरान रितेश की रास्ते में मौत हो गई, जबकि सुधीर महतो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, गर्मी के कारण पिता-पुत्र अपने कच्चे मकान में जमीन पर चटाई बिछाकर सो रहे थे। रात करीब एक बजे करैत सांप ने दोनों को डंस लिया, लेकिन नींद में होने के कारण उन्हें इसका पता नहीं चला। कुछ देर बाद रितेश को उल्टी होने लगी, तब परिजनों की नींद खुली। इसी दौरान कमरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.