रांची, मार्च 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड में रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा संचालित विवेकानंद सेवा संघ के अंतर्गत गदाधर अभ्युदय प्रकल्प का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायपुर के स्वामी प्रपत्यानंद उपस्थित थे। आश्रम के सचिव स्वामी भावेशानंद ने ग्रामीण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्कार केंद्र के बच्चों ने पारंपरिक गान, नृत्य और योग का प्रदर्शन किया। स्वामी भक्तिशानंद ने नशामुक्ति पर भी चर्चा की। इस दौरान बच्चों के बीच कॉपी, ड्राइंग बुक, स्कूल बैग, ड्रेस और खेल सामग्री वितरित की गई। संचालन जितेन्द्र कुमार महतो और धन्यवाद ज्ञापन मोहन बेदिया ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...