अनगड़ा में दिव्यांगों को मिला प्रमाणपत्र
रांची, मई 19 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। खिजरी विधायक राजेश कच्छप की पहल पर मंगलवार को अनगड़ा प्रखंड प्रशासन ने दिव्यांगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया। बीडीओ के निर्देश पर दिव्यांगता प्रमाणपत्र और पेंशन से जुड़ी समस्याओं का एक ही दिन में निपटारा किया गया। दिव्यांग रोजगार मंच के जिलाध्यक्ष सरोज अंसारी, सचिव लीला कुमारी और कोषाध्यक्ष रामदयाल सिंह ने बताया कि विधायक की पहल से लुपुंग, साल्हन, हेसल और हरातू पंचायत के नेत्रहीन तथा मूक-बधिर दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कई दिव्यांग प्रमाणपत्र और पेंशन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे, लेकिन प्रशासन की सक्रियता से उन्हें राहत मिली है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: कोचाधामन प्रखंड के तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का किया गया आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.