अनगड़ा में गूंजा 'योग से निरोग' का संदेश
रांची, जून 21 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को अनगड़ा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर योग का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने योग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। आरटीसी पब्लिक स्कूल में क्रीड़ा शिक्षक हरिनाथ सिंह यादव के मार्गदर्शन में योग सत्र आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य नरेन्द्र नाथ महतो ने योग को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार बताया। सोहोवती देवी पब्लिक स्कूल, चिलदाग में सचिव डॉ. कुमुदकला मेहता और निदेशक डॉ. अमर कुमार चौधरी की उपस्थिति में बच्चों ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का प्रदर्शन किया। छात्रों ने योग पर चित्रकला और कविता के माध्यम से अपनी रचनात्मकता भी प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- भारतीय संस्कृति का अमूल्य धरोहर है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.