रांची, जनवरी 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जोन्हा फॉल चौक के पास शुक्रवार की शाम एसयूवी की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जोन्हा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया है। बताया जाता है कि सिल्ली के आमटिकरा लोटा निवासी अंकित महतो बाइक से रांची से लोटा जा रहा था और रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...