रांची, जनवरी 6 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी के जसपुर में 25 जनवरी को लगनेवाले जय जसपुरिया काड़ा पूजा मेले के सफल आयोजन को लेकर रविवार को मेला स्थल पर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा ने की। बैठक में मेले के सफल संचालन और व्यवस्थाओं की रूपरेखा पर विमर्श किया गया। श्रवण कुमार मुंडा ने तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुखिया राजेंद्र बेदिया, पंचायत समिति सदस्य विनोद रजवार, सुरेश करमाली, ग्रामप्रधान शिवधर रजवार, नंदलाल राम, दुतीलाल बेदिया, रथुआ मुंडा, महावीर भोगता, चमरू बेदिया, सीताराम रजवार, मनीराम रजवार, महेश महतो, बिहारी महतो, जयनंदन सिंह, समलू बेदिया और रंजीत सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.