रांची, दिसम्बर 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड की चतरा पंचायत के साकेत नगर और लुपुंग पंचायत के हाहे गांव में सोमवार को पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला रखी गई। इन दोनों पथों का निर्माण राज्यसभा सदस्य डॉ प्रदीप वर्मा के फंड से किया जाएगा। उद्घाटन डॉ प्रदीप वर्मा के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने किया। मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, ओबीसी जिलाध्यक्ष नरेश साहू, जगेश्वर महतो, अजय सिंह भोगता, राजेन्द्र महतो, रामनाथ महतो, संतोष महतो, सोहन मुंडा, दुर्गा प्रमाणिक, चतरा मुखिया डोली मुंडा और राजेश मिश्र आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.