हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी। अनएकेडमी हल्द्वानी सेंटर के फाउंडेशन कोर्स के छात्र दक्ष भट्ट ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 298 अंक हासिल कर सफलता अर्जित की। चेयरमैन मुकेश मेहरा, निदेशक पवन नेगी, केंद्र प्रमुख मोहित गुप्ता एवं शैक्षणिक संचालन प्रबंधक बिजेंद्र भंडारी ने छात्र को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम, निष्ठा और टीम वर्क का संयुक्त फल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...