गोपालगंज, सितम्बर 25 -- गोपालगंज। अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा-भक्ति का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा-अर्चना की और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद पुरुषों ने दाहिनी और महिलाओं ने बाईं भुजा में 14 गांठों वाला अनंत सूत्र धारण किया। घरों में कलश स्थापित कर भगवान श्रीहरि को तुलसी, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित किए गए। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: फलका प्रखंड में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया पावन पर्वअनंत सूत्र का महत्व अनंत चतुर्दशी की पूजा में अनंत सूत्र का विशेष महत्व है। चौदह गांठों को भगवान के अनंत स्वरूप के स्मरण और व्रत के संकल्प का प्रतीक माना जाता है। परंपरा के अनुसार पुरुष दाहिनी और मह...