पटना, नवम्बर 3 -- कांग्रेस का खुला समर्थन कर रहे पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से निष्कासित मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को जदयू की मांग पर विधानसभा से सदस्यता खत्म करने का नोटिस जाने पर कार्रवाई में दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। पप्पू यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक राजू सिंह को दिल्ली की अदालत द्वारा जुलाई में ही हत्या के एक केस में सजा देने के बावजूद अब तक विधानसभा सदस्यता खत्म करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाया है। पप्पू यादव ने विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार से पूछा है कि अनंत सिंह की विधायिकी रद्द करने की हड़बड़ी क्यों हैं, जबकि 4 साल की सजा पा चुके राजू सिंह पर 3 महीने से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पप्पू यादव एक ने लाइव वीडियो में कह...