नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी काफी चर्चा में रही। इस शादी से जुड़े कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। अब एक वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि इस वीडियो में बाहुबली विधायक अनंत सिंह कथित तौर से अपने ड्राइवर को लात से मार रहे हैं। हालांकि, 'लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम' इस वीडियो की कतई पुष्टि नहीं करता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अनंत सिंह अपने ड्राइवर पर आगबबूला हो गए थे। कहा जा रहा है कि अनंत सिंह जब अपनी गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे तब उन्होंने अचानक अपने ड्राइवर को लात मार दी। कहा जा रहा है कि अनंत सिंह को अपने ड्राइवर पर किसी बात को लेकर गुस्सा आ गया था जिसके बाद छोटे सरकार का यह रौब वाला अंदाज दिखा। Anant Singh kicked his driver and then...