पटना, सितम्बर 29 -- बिहार विधानसभा चुनाव पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) के दो प्रमुख चेहरे आमने-सामने हैं। पटना स्नातक सीट पर एनडीए के उम्मीदवार नीरज कुमार(जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता) के बीच भिड़ंत की स्थिति है। अनंत सिंह अपनी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ जन सुराज कैंडेडेट के लिए वोट मांग रहे हैं और नीरज कुमार हराने का संकल्प ले चुके हैं। यह सियासी दृश्य जदयू के लिए काफी असहज हो गया है क्योंकि, पटना कार्यालय में निशांत कुमार के नेतृत्व में बैठक बुलाकर दोनों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश की गयी थी। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार का बयान इस मामले में सामने आया है। विजय चौधरी ने कहा है कि मामला पार्टी के संज्ञान में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समय रहत...