अनंत सिंह दामाद को देंगे डिफेंडर तो ससुर बहू के लिए बनवा रहे घर, शादी की तैयारियों पर क्या बोले
पटना, नवम्बर 11 -- बिहार में इन दिनों एक शादी बेहद ही चर्चा में है। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं और उनकी शादी को भव्य बनाने में उनके पिता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बाहुबली के नाम से चर्चित अनंत सिंह इस शादी में अपने दामाद ऋषिकेश को लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट करने वाले हैं। इधर अनंत सिंह के समधी यानी ऋषिकेश के पिता अपनी बहू के लिए बिहटा में चार मंजिला मकान बनवा रहे हैं। बता दें कि ऋषिकेश काफी समय से अमेरिका में रहते हैं। उनकी पढ़ाई भी वहां से हुई और वो वहां नौकरी भी करते हैं। ऋषिकेश के पिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बिहटा में बन रहे इस चार मंजिला मकान का गृहप्रवेश उनकी बहू के आने के बाद होगा। एक तरफ जहां अनंत सिंह के गांव नदावां में इस शादी को लेकर उत्सव जैसा माहौल है तो वहीं ऋषिकेश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.