पटना, फरवरी 2 -- एमपी-एमलए की विशेष अदालत ने सोमवार को मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जीते अनंत कुमार सिंह को विधानसभा में शपथ लेने की अनुमति दी है। वह मंगलवार को विधानसभा जाएंगे और शपथ लेंगे। चर्चित दुलारचंद हत्याकांड में अनंत कुमार सिंह न्यायिक हिरासत के तहत बेऊर जेल में बंद हैं। विधायक के वकील सुनील कुमार ने बताया कि विशेष अदालत में एक आवेदन दायर कर शपथ लेने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। सुनवाई के बाद अदालत ने शपथ लेने की अनुमति दी। विदित है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बसावनचक में 30 अक्टूबर 2025 को दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गयी थी। भदौर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस हत्याकांड मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। वहीं अनंत सिंह ने आत्मसमर्पण किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.