पटना, मार्च 23 -- मोकामा के चर्चित और बाहुबली विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से छूट गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा टाल में पुराने दबंग दुलारचंद यादव की हत्या के केस में 1 नवंबर को गिरफ्तार अनंत सिंह 142 दिनों से जेल में बंद थे। पटना हाईकोर्ट से गुरुवार को अनंत सिंह को जमानत मिली थी, लेकिन औपचारिकताएं पूरी करने में तीन दिन समय लग गया। मोकामा सीट के विधानसभा चुनाव में बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पूर्व एमपी पत्नी वीणा देवी को हराने वाले अनंत सिंह के पटना आवास पर चुनाव नतीजों के 129 दिनों के बाद जीत का जश्न शुरू हो गया है। जेल से निकलकर अनंत सिंह अपने पटना आवास पर पहुंच गए हैं, जहां परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया है। अनंत सिंह की बेल पर जेल से रिहाई के पहले ही उनके पटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.